{"_id":"5c3a21c6bdec2273554f3b23","slug":"91547313606-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध का शव मिला, बेटे पर हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध का शव मिला, बेटे पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बेटी की ससुराल में रह रहा वृद्ध तीन दिनों से लापता था। शनिवार को गांव से कुछ दूर नदी किनारे उसका शव मिला। पुत्री ने अपने ही भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। पुत्र उसे अपने साथ ले गया था। पुलिस भी प्रथमदृष्टया हत्या मान रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। शक की सुई पुत्र पर ही है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मजरा चुआ का पुरवा के पास केन नदी किनारे शनिवार को दोपहर अज्ञात शव ग्रामीणों ने देखा। यह लगभग दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। कोतवाली पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो उसकी शिनाख्त बांदा शहर के कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव निवासी रामशरण उर्फ सर्रा केवट (65) पुत्र पुन्ना के रूप में हुई। वह करीब दो माह से पुत्री कल्ली की ससुराल चुआ का पुरवा (नरैनी) में रह रहा था।
उसका पुत्र लल्लू केवट भी चुआ के पुरवा में रहकर मछली का शिकार करता था। पुत्री कल्ली पत्नी शिवकुमार ने बताया कि उसके पिता को भाई कहीं लिवा ले गया था। पिता का फिर पता नहीं चला। अब शव मिला है। आरोप लगाया कि पुत्र ने ही पिता की हत्या की है।
विज्ञापन
नरैनी कोतवाली के उप निरीक्षक सुजीत कुमार सिंह ने मृतक की पुत्री के हवाले से बताया कि पैतृक गांव कनवारा में घर के हिस्से को लेकर पुत्र लल्लू आए दिन पिता से झगड़ा करता था। इससे तंग आकर पिता रामशरन यहां उसकी (पुत्री) की ससुराल में आकर रहने लगा था। नरैनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्र तिवारी ने देर रात बताया कि प्रथमदृष्टया यह हत्या का ही मामला है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।