{"_id":"59c94df34f1c1b72548b462f","slug":"91506364915-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल दुकान व मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल दुकान व मकान से लाखों की चोरी
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा । अलग-अलग घटनाओं में चोरों ने मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर व मकान का ताला तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की।
शहर के बलखंडी नाका मोहल्ला निवासी आशुतोष अवस्थी की स्टेशन रोड पर मोबाइल की दुकान है। रविवार की रात चोरों ने रोशनदान तोड़कर दुकान से कीमती मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड, चार्जर इत्यादि चोरी कर लिए। आशुतोष के मुताबिक चोर बगल में स्थित शराब की दुकान की टीन से चढ़कर रोशनदान तक पहुंचे।
नगर क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह व कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। गौरतलब है कि घटनास्थल से चंद कदम दूर स्टेशन तिराहे पर पूरी रात कोतवाली पुलिस की पिकेट ड्यूटी भी रहती है। उधर, दुसरी घटना में इंदिरा नगर निवासी अशोक तिवारी के घर पर चोरों ने छत के रास्ते से दाखिल होकर कमरे में रखे आलमारी का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये नकद, लैपटॉप, तीन मोबाइल व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने यहां भी मौका मुआयना किया।
- चंद कदम दूर पुलिस की पिकेट ड्यूटी भी रहती