फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   डाक्टर ने दर्ज कराई ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पर रिपोर्ट

डाक्टर ने दर्ज कराई ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पर रिपोर्ट

Sat, 30 Mar 2019 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
डाक्टर ने दर्ज कराई ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पर रिपोर्ट
बांदा। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि और तिंदवारी सीएचसी चिकित्साधिकारी के बीच शुक्रवार को हुई मारपीट शनिवार को तूल पकड़ गई। सीएचसी स्टाफ सहित पीएमएस (प्रांतीय चिकित्सा संघ) डाक्टर के पक्ष में लामबंद हो गए। रात में ही घायल डाक्टर की तहरीर पर पुलिस ने ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि और उनके साथियों के विरुद्ध संगीन धाराओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


तिंदवारी सीएचसी के चिकित्साधिकारी डा. देव प्रकाश सिंह जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उधर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वरुण यादव के चेहरे पर भी गंभीर चोटें हैं। उनका भी पुलिस ने शनिवार को मेडिकल कराया था। शुक्रवार की रात मेडिकल कालेज के डा. विनीत, डा. अनूप और डा. भूपेंद्र ने अस्पताल आकर डा. देव को देखा। अपर निदेशक ओंकार नाथ कौशल और सीएमएस डा. किशोरीलाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन


एसडीएम सदर संदीप कुमार भी अस्पताल पहुंचे और तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर को एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा। इस पर डा. देव की तहरीर पर वरुण यादव और चार अज्ञात के विरुद्ध धारा 147, 332, 353, 386, 427, 506 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर दी गई। इसमें डा. देव ने वरुण यादव और उनके साथियों पर बुरी तरह मारपीट करने, सरकारी अभिलेख फेंकने और 10 हजार रुपये की मांग के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को जिला अस्पताल में तिंदवारी एसएसआई रामबाबू यादव ने डा. देव और उनकी पत्नी श्रुति से बयान दर्ज किए। उधर, तिंदवारी सीएचसी में स्टाफ कर्मियों ने हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्राविंशियल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन (पीएमएस) के तत्वावधान में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने डीएम व एसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा की मांग की। एसपी ने जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।


कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि 24 घंटे में समुचित कार्रवाई नहीं हुई तो पहली अप्रैल से वह आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन सहित एनआरएचएम, एलटी संघ आदि शामिल रहे। पीएमएस संघ अध्यक्ष और संयुक्त निदेशक डा. एनडी शर्मा ने भी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। तिंदवारी प्रतिनिधि के मुताबिक हड़ताल के चलते तिंदवारी पीएचसी में मरीज भटकते रहे। 108 एंबुलेंस सेवा भी ठप रही।

डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मी लामबंद, 24 घंटे में हो गिरफ्तारी, वरना आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed