{"_id":"5b9ff22f867a557fec71c69d","slug":"81537208879-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्चे के साथ मां ने पीया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम बच्चे के साथ मां ने पीया जहर
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बांदा। परिवार की कलह से तंग युवती ने दो वर्ष के मासूम बच्चे को दूध के साथ जहर पिला दिया। इसके बाद खुद भी जहरीला दूध पी लिया। दोनों की हालत नाजुक हो गई। जिला अस्पताल से रेफर कर दिए जाने पर परिजन दोनों को कानपुर लेकर रवाना हो गए।
घटना पैलानी थाना क्षेत्र के सांड़ी गांव की है। यहां का मजदूर पेशा बलवीर निषाद अपनी ननिहाल में बचपन से ही रहकर नानी की देखभाल कर रहा है। उसकी चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पत्नी रन्नू (30) भी उसी के साथ रहती है। संतानों में मात्र दो वर्ष का पुत्र पंकज है।
रविवार की रात करीब 9 बजे रन्नू ने सामूहिक आत्महत्या की मंशा से दूध में कीटनाशक मिलाकर पहले अपने मासूम बच्चे को पिलाया और फिर खुद पी लिया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ गई। पति बलवीर पड़ोसियों की मदद से तत्काल दोनों को रात में ही जिला अस्पताल लाया। यहां डाक्टरों ने हालत नाजुक बताकर कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों के कानपुर चले जाने से घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं हो सकी। अलबत्ता पड़ोस से मिली खबरों के मुताबिक घर की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। पति बलवीर मजदूरी करता है। आर्थिक तंगी को लेकर घर में कलह रहती है। उधर, कुछ लोगों का यह भी कहना था कि रन्नू मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थ बताई गई है।