फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   साइड न देने पर बोलेरो सवारों ने ट्रक चालक को गोली मारी

साइड न देने पर बोलेरो सवारों ने ट्रक चालक को गोली मारी

Sun, 08 Apr 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
साइड न देने पर बोलेरो सवारों ने ट्रक चालक को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। ओवरटेक के लिए बोलेरो को साइड न देने पर दबंग बोलेरो सवारों ने ट्रक चालक को गोली मार दी। तमंचे से किए गए फायर में ट्रक चालक की गर्दन पर गोली लगी। उसे नाजुक अवस्था में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। दबंग बोलेरो सहित फरार हो गए। घायल चालक बाराबंकी जिले का रहने वाला है।


घटना चिल्ला थाना क्षेत्र की है। शनिवार की रात बाराबंकी जिले के अंशधरा थाना क्षेत्र के माधेपुरवा का मोहम्मद शोएब (19) ट्रक लेकर गिट्टी लेने बांदा आ रहा था। फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के पास पीछे से आ रही बोलेरो ने ट्रक को ओवरटेक करना चाहा लेकिन किसी कारणवश ट्रक चालक ने साइड नहीं दी। बांदा जिले की सीमा में चिल्ला कस्बे के पास बोलेरो ने ट्रक को ओवरटेक किया और आगे आकर ट्रक रोक लिया।
विज्ञापन


ट्रक चालक शोएब को नीचे खींच लिया और तमंचे से गोली मार दी। गोली उसकी गर्दन में लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। बोलेरो सवार दबंग वाहन पर भाग निकले। इनकी संख्या छह बताई जा रही है। घायल ट्रक चालक को चिल्ला थाना पुलिस एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। चिल्ला थाना प्रभारी राकेश सरोज ने बताया कि बोलेरो को साइड न देने का विवाद फिलहाल सामने आया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-बाराबंकी निवासी चालक की गर्दन में लगी गोली
-जिला अस्पताल से किया गया कानपुर रेफर
-बिंदकी से पीछा कर रहे थे बोलेरो सवार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed