{"_id":"5991ed154f1c1b752d8b45c1","slug":"81502735637-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग के वाचर को उठा ले गए दबंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन विभाग के वाचर को उठा ले गए दबंग
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदौसा। अवैध बालू से भरे ट्रैक्टर को रोकने पर दबंग वन विभाग के वाचर को ट्रैक्टर पर लादकर उठा ले गए। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ले जाकर ट्राली खाली करने के बाद रिहा किया। छीना मोबाइल फोन भी वापस कर दिया। बाद में मामला रफादफा कर दिया गया।
कर्वी निवासी वन विभाग का वाचर बारेलाल ररविवार की रात बान गंगा नदी में चित्रकूट सीमा पर ड्यूटी कर रहा था। उधर से निकले बालू भरे ट्रैक्टर को रोक लिया। कुछ ही देर में चार पहिया वाहन पर कई दबंग आ गए और वाचर का मोबाइल छीन कर उसे जबरन ट्रैक्टर में लादकर बघेलाबारी गांव ले गए।
वहां ट्राली से बालू खाली करने के बाद उसे छोड़ दिया। इसके बाद छीना हुआ मोबाइल फोन भी वापस कर दिया। उधर, फतेहगंज थाना पुलिस ट्रैक्टर को मालिक और चालक समेत थाने ले आई। बाद में समझौता कराकर मामला रफादफा करा दिया। उधर, थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि कोई तहरीर न मिलने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। ट्रैक्टर भी खाली अवस्था में खड़ा मिला।
विज्ञापन
-बालू भरी ट्राली रोकना वाचर को पड़ा महंगा
-ट्राली खाली करने के बाद दूर गांव में किया रिहा
-पुलिस बोली- तहरीर न मिलने पर दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो