{"_id":"5873ceec4f1c1bb037ba7e12","slug":"79-thousand-out-of-forgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजी से निकाले 79 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाजी से निकाले 79 हजार रुपये
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
रुपये डकार गया प्रबंधक
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व माध्यमिक विद्यालय, तुर्रा प्रबंध समिति अध्यक्ष ने पेंटिंग व पोताई के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से आए 50 हजार रुपये में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
समिति अध्यक्ष रामकृष्ण पांडेय ने दी गई तहरीर में कहा है कि प्रधानाध्यापक व उनका बैंक में संयुक्त खाता है। प्रधानाध्यापक ने पैसे निकालने के लिए उनसे 3 मई को 29 हजार रुपये के चेक पर हस्ताक्षर करवाए। लेकिन 29 की जगह 79 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक विमल कुमार श्रीवास्तव ने कूट रचना करते हुए चेक पर ह्वाइटनर व ओवर राइटिंग कर 29 हजार की जगह 79 हजार रुपये कर लिया। आरटीआई में सूचना में मांगी तो इसका खुलासा हुआ। थानाध्यक्ष से रिपोर्ट दर्ज कर बैंक मैनेजर व प्रधानाध्यापक को जेल भेजने की मांग की। उधर, थानाध्यक्ष भगवती प्रसाद मिश्रा ने जांच व कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन