फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   दस जुआरियों को दबोचा

दस जुआरियों को दबोचा

Wed, 30 Jan 2019 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
दस जुआरियों को दबोचा
बांदा। शहर कोतवाली और गिरवां पुलिस ने 10 जुआरियों को अलग-अलग स्थानों पर छापे मारकर गिरफ्तार कर लिया। उनके पास 8600 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक और अलीगंज चौकी प्रभारी भानु प्रताप सिंह तथा सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध प्रताप, बलखंडी नाका चौकी प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने शुतुरखाना में छापा मारकर ठाकुर राजपूत पुत्र बसंतलाल (शांति नगर), अजय कुमार गौतम पुत्र इंद्रजीत (बिजलीखेड़ा), भोला राजपूत पुत्र ईश्वरी प्रसाद, दुलाचंद्र पुत्र रमेशचंद्र व सुनील राजपूत पुत्र श्रीराम (शुतुरखाना) को गिरफ्तार कर उनके पास कुल 3450 रुपये और ताश के पत्ते बरामद किए।

उधर, गिरवां थाने के उपनिरीक्षक रमाकांत शुक्ल ने हमराहियों के साथ दबिश देकर पीकस पुत्र अब्दुल, अमित साहू पुत्र बब्बू साहू, बबलू कोरी पुत्र जगरूप कोरी और रमेश विश्वकर्मा पुत्र फल्लू (सभी निवासी मकरी) को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 5150 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन


उधर, कालिंजर प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने कालिंजर निवासी श्यामसुंदर पुत्र छविलाल के घर में छापा मारकर 5 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। इसी क्रम में गिरवां थाना उप निरीक्षक रमाकांत शुक्ल ने मोहन पुत्र ओसम रैकवार को 36 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप निरीक्षक दिनेश चंद्र पांडेय ने कल्लू निषाद पुत्र रज्जू (काजीपुर) को पांच लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। जसपुरा पुलिस ने पप्पू उर्फ डूंडा केवट (खप्टिहा खुर्द, जसपुरा), कुलदीप वर्मा पुत्र राम कृपाल वर्मा (सिकहुला) को शांति भंग के अंदेशे में गिरफ्तार किया है। कालिंजर पुलिस ने वारंटी बाबू कुशवाहा (कटरा कालिंजर) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed