फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   पत्नी और मासूम बेटे की हत्या

पत्नी और मासूम बेटे की हत्या

Wed, 07 Nov 2018 06:52 PM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
पत्नी और मासूम बेटे की हत्या
बदौसा (बांदा)। दिवाली पर लक्ष्मी की पूजा से चंद घंटे पहले युवक ने अपनी युवा पत्नी और तीन माह के मासूम बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। कुछ घंटे पहले पत्नी ने मायके फोन करके अपनी हत्या की आशंका जताई थी। इस पर उसके पिता व भाई कुछ ही देर बाद बाइक से उसे लेने पहुंचे। उनकी मौजूदगी में यह घटना हो गई। दोहरी हत्याकांड के शोक में गांव में दिवाली नहीं मनाई गई।
विज्ञापन


गर्गपुर (चंदौर) में बुधवार शाम करीब 4 बजे रोहित गर्ग ने अपनी पत्नी नीलम (23) और मासूम पुत्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। नीलम की वहीं मौत हो गई और मासूम ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला का मायका चित्रकूट के राजापुर में है।
विज्ञापन


वहां से आए उसके पिता उमाशंकर ने बताया धनतेरस के दिन से रोहित लगातार नीलम के साथ मारपीट कर रहा था। नीलम ने फोन पर यह बताया था। बुधवार को सुबह भी नीलम ने उन्हें फोन करके अपनी हत्या की आशंका जताते हुए बुलाया था। उसके फोन पर ही पिता और भाई राजेंद्र दो बाइकों पर तत्काल ससुराल आ गए। घर के दरवाजे पर नीलम की सास और ससुर के साथ यह दोनों बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नीलम पिता व भाई के साथ मायके जाने के लिए अंदर तैयार हो रही थी। इसी बीच रोहित ने घर के अंदर तेज आवाज में डेक बजाना शुरू कर दिया। डेक के शोर में उसने नीलम और उसके गोद में मौजूद बच्चे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हत्या की सूचना पर पहुंचे बदौसा एसओ आलोक सिंह ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी की तलाश शुरू की है। उमा शंकर ने बताया शादी के बाद से ही रोहित बाइक की मांग कर रहा था।

दिवाली के दिन दोहरी हत्या से गांव में हड़कंप
भाई-पिता के साथ मायके जाने को तैयार हो रही थी महिला
कुछ घंटे पहले ही फोन पर पिता से जताई थी हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed