{"_id":"5b9e9b33867a557f0e719038","slug":"71537121075-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु-चेला ने तोड़ी हनुमान प्रतिमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरु-चेला ने तोड़ी हनुमान प्रतिमा
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। कस्बे से दो किलोमीटर दूर औगासी रोड पर स्थित बिसड़ाखेर में 5 फीट की हनुमान प्रतिमा गुरू-चेला ने मिलकर तोड़ दी। खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस भी पहुंच गई। खंडित प्रतिमा को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आश्वासन दिया कि यहां नई प्रतिमा लगाई जाएगी। उधर, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार की सुबह गांव के पास चबूतरे पर लगी हनुमान प्रतिमा खंडित अवस्था में मिली। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस खंडित प्रतिमा को कोतवाली ले गई। क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, प्रधान प्रतिनिधि केशव प्रजापति ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंच गए और घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की।
उधर, देशराज पुत्र मइयादीन की तहरीर पर पुलिस ने 55 वर्षीय साधु दाती पुत्र रघुराज निवासी सतन्याव (बांदा) व उसके चेला सुधीर (निवादा, बांदा) के खिलाफ धारा 295 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। दोनों आरोपियों को बबेरू में सुंदरकुआं के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना की जांच कस्बा इंचार्ज संजीव को सौंपी गई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि गुरू-चेला ने मिलकर मूर्ति खंडित कर माहौल खराब करने का प्रयास किया है। बिसड़ाखेर में उसी स्थान पर दूसरी मूर्ति स्थापित कराई जाएगी।