{"_id":"5a22f29e4f1c1b8b688b655f","slug":"71512239774-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे पर खड़े युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरवाजे पर खड़े युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। दरवाजे पर खड़े युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घायलावस्था में कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में दो बाइक सवार घायल हो गए। उधर, ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव में शिवदर्शन का पुत्र जागेश्वर(45) शुक्रवार शाम को दरवाजे पर खड़ा था। तभी मिट्टी ढो रहे एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। चालक ट्रैक्टर समेत भाग गया। परिजन गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाए। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। पिता शिवदर्शन ने थाने में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। जागेश्वर मजदूरी कर परिवार की जीविका चला रहा था। उसके छोटे दो पुत्र एक पुत्री हैं।
एक अन्य घटना में देहात कोतवाली के जारी गांव निवासी उदयनारायण (26) पुत्र अर्जुन तिवारी मोटरसाइकिल से बांदा से शाम को गांव जा रहा था। रास्ते में गुरेह के पास दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोटें आई। उधर, जसपुरा थाना के रामपुर गांव निवासी शुभम (20) रामसागर शुक्रवार को शाम जसपुरा से अपने गांव आ रहा था। रास्ते में दूसरी बाइक ने टक्कर मारी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कानपुर देहात के पतारा गांव निवासी गुड्डू (40) पुत्र डग्गू शुक्रवार को देर शाम ट्रक लेकर बबेरू से भरुआ सुमेरपुर जा रहा था। बबेरू के आगे दूसरे ट्रक से भिड़ंत हो गई। पुलिस व राहगीरों ने घायल ट्रक चालक गुड्डू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
-कानपुर ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
-अन्य मार्ग हादसों में दो बाइक सवार घायल
-ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में चालक जख्मी