फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   भाजपा नेता की मौत पर पिता ने लगाया जहर देने का आरोप

भाजपा नेता की मौत पर पिता ने लगाया जहर देने का आरोप

Sat, 25 Aug 2018 11:37 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता की मौत पर पिता ने लगाया जहर देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत के मामले में पिता जहर खिलाने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि पोस्टमार्टम में फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। उधर, शहर कोतवाल का कहना है कि मृतक के दोस्तों से पूछताछ की गई है। मोबाइल फोन से भी जांच-पड़ताल की जा रही है।


भाजपा बूथ अध्यक्ष और क्षत्रिय युवा महासभा जिला उपाध्यक्ष जरैली कोठी निवासी महेश सिंह परिहार (25) पुत्र मनरूप सिंह परिहार की शुक्रवार को शाम इंदिरा नगर स्थित एक मित्र के घर में अचानक तबियत बिगड़ गई थी। दोस्तों के उसे जिला अस्पताल पहुंचाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को दो डाक्टरों के पैनल डॉ. अजय प्रताप विश्वकर्मा व डॉ. आशुतोष मिश्र ने शव का पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी भी हुई। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन



मृतक के पिता और किसान नेता मनरूप सिंह परिहार ने पोस्टमार्टम हाउस में मीडिया से कहा कि उसके पुत्र को जहर खिलाया गया है। बताया कि महेश एक बालू कारोबारी के साथ काम कर रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक के दोस्तों से घटना के बारे में पूछताछ की गई है। फिलहाल हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उधर, रात से ही भाजपा नेताओं का मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला शुरू हो गया था। यह शनिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



-दो डाक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, मौत की वजह स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित
-पुलिस ने की मृतक के दोस्तों से पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed