{"_id":"5a2adb9d4f1c1bca678c0680","slug":"51512758173-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क क्रांति से दिल्ली की महिला का बैग पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संपर्क क्रांति से दिल्ली की महिला का बैग पार
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से मानिकपुर जा रही सुपरफास्ट यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला यात्री का बैग चोरी हो गया। बैग में एक लाख रुपये के जेवर, कीमती मोबाइल और पांच हजार रुपये नगद थे। महिला के पुत्र ने यहां जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दिल्ली के नेहरू विहार निवासी अंकुर शुक्ला अपनी मां के साथ यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-4 से शुक्रवार को सुबह बांदा आ रहा था। ट्रेन के महोबा से रवाना होते ही मां-बेटा उतरने की तैयारी में सामान इकट्ठा करने लगे। इसी बीच किसी ने उनका बैग चोरी कर लिया। अंकुर ने इसकी सूचना तत्काल ट्रेन में चल रहे जीआरपी कर्मियों को दी। काफी तलाश के बाद भी बैग नहीं मिला।
जीआरपी थाना इंस्पेक्टर बीएल प्रजापति ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि बीते चार माह में यहां ट्रेनों में चोरी होने की यह तीसरी घटना है। इसके पूर्व अगस्त माह में रायपुर निवासी यात्री अनीता राय और सितंबर माह में कानपुर निवासी सुनीता देवी का जेवर से भरा बैग चोरों ने चित्रकूट एक्सप्रेस से पार कर दिया था। जीआरपी पुलिस दोनों घटनाओं का आज तक खुलासा नहीं कर पाई।