फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   50,000 rupees looted by retired income tax officer

रिटायर्ड आयकर अधिकारी से लूटे 50 हजार

Thu, 06 Jul 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला बांदा
अमर उजाला बांदा Updated Thu, 06 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
50,000 rupees looted by retired income tax officer
अतर्रा में लूट का शिकार - फोटो : अमर उजाला

बैंक से रुपये लेकर पैदल घर जा रहे सेवानिवृत्त आयकर अधिकारी का 50 हजार रुपये से भरा बैग बाइक सवार लुटेरे छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


अतर्रा थाना क्षेत्र की लखन कॉलोनी निवासी गौरीशंकर याज्ञिक बुधवार को घर से चंद कदम दूर स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा से 50 हजार रुपये निकाले। बैग में रुपये रखने के बाद वे पैदल ही घर चल दिए। कुछ दूर चलने पर गली में बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और रुपये वाला बैग छीन लिया। गौरी शंकर जब तक शोर मचाते, लुटेरे पर बैठकर फरार हो गए। उन्होंने तत्काल बैंक शाखा प्रबंधक राघवेंद्र शुक्ला को जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सदाशिव मौर्या और एसआई शैलेंद्र पांडेय और रणधीर सिंह घटनास्थल पर आए और लोगों से पूछताछ की। बैंक के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। पुलिस ने बांदा, बिसंडा, नरैनी और कर्वी रोड पर नाकेबंदी की, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed