फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   फसल चल गए अन्ना पशु, किसान ने लगाई फांसी

फसल चल गए अन्ना पशु, किसान ने लगाई फांसी

Fri, 07 Dec 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
फसल चल गए अन्ना पशु, किसान ने लगाई फांसी
फबांदा। अन्ना पशुओं द्वारा फसल सफाचट कर जाने से क्षुब्ध किसान ने खेत में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक ग्रामीणों से कर्ज लेकर जमीन बलकट पर ली थी। एसडीएम ने राजस्व कर्मियों को मौके का निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन


घटना सदर तहसील और कोतवाली नगर अंतर्गत कनवारा गांव की है। कोतवाली देहात क्षेत्र के चकचटगन गांव के बदलू निषाद (55) कनवारा गांव में लगभग 12 बीघा खेत बलकट में लिए थे। इस वर्ष खेत में लाही, सरसों, चना और गेहूं बोया था।
विज्ञापन


खेत में हरियाली आ चुकी थी। इसी बीच अन्ना पशुओं ने फसल चर डाली। कई दिनों के बाद गुरुवार को बदलू खेत में पहुंचे। फसल सफाचट देखकर गहरा सदमा लगा। उन्होंने क्षुब्ध होकर खेत में खड़े पेड़ पर साफी बांधी और गले में फंदा कसकर फांसी पर झूल गए। शुक्रवार को तड़के आसपास के खेतों में मौजूद किसानों ने शव टंगा देखा तो परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पुत्र विद्यासागर व भतीजे गोरेलाल ने बताया कि लगभग 4000 रुपये प्रति बीघा की दर से खेत बलकट पर लिया था। यह रकम ग्रामीणों से कर्ज लेकर अदा की।


अन्ना पशुओं की वजह से कई बीघा की फसल नष्ट हो गई। कर्ज अदायगी की चिंता थी। मृतक अपने पीछे पत्नी रन्नो और तीन पुत्र व एक पुत्री छोड़ गया है। उधर, एसडीएम सदर थमीम अंसरिया (आईएएस) ने बताया कि राजस्व कर्मियों को मृतक किसान के घर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed