फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   28 kg ganja caught by another car

एक और कार से पकड़ा 28 किलो गांजा

Wed, 30 Aug 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 30 Aug 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
28 kg ganja caught by another car
बरामद गांजा और पकड़े गए अभियुक्त के बारे में जानकारी देते अपर एसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बांदा। गांजा और भांग की हो रही तस्करी में पुलिस ने एक और कार से 28 किलो गांजा बरामद किया है। इसे  लेकर जा रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पिछले हफ्ते भी दो लग्जरी कारों में 43 किलो गांजा और 133 किलो भांग के साथ आधा दर्जन लोग पकड़े गए थे। कारों से हो रहे इस काले कारोबार के तार सीमावर्ती मध्य प्रदेश से जुड़े बताए गए हैं। हालांकि पुलिस दोनों ही मामलों में यह नहीं बता सकी कि गांजा कहां से लाया गया और कहां ले जाया जा रहा था?

विज्ञापन


मंगलवार को शाम शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग में केन नदी पुल के पास शहर कोतवाली पुलिस ने महोबा की तरफ जा रही मारुति स्विफ्ट कार से दो बोरों में भरा 28 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया। कार चला रहे धीरेंद्र सिंह पुत्र रामेंद्र पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक कार में वह अकेले ही गांजा लेकर जा रहा था।
विज्ञापन


अपर एसपी अजय प्रताप ने  मीडिया को बताया कि कोतवाली प्रभारी डीपी तिवारी ने हमराहियों के साथ कार पकड़ी। अपर एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के बारे में थानों से ब्योरा जुटाया जा रहा है। अपर एसपी या कोतवाली प्रभारी यह नहीं बता सके कि गांजा कहां ले जाया जा रहा था? पुलिस टीम में हेड कांस्टेबिल आफताब अहमद व सतीशचंद्र दुबे समेत अरविंद दुबे, संजय यादव, तरुण कुमार, चंद्रकांत शुक्ला, शिवाकांत पांडेय आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे। उधर, इसके पूर्व 19 अगस्त को स्विफ्ट डिजायर व टाटा मांजा कार से कोतवाली नगर पुलिस ने 43 किलो 700 ग्राम गांजा और 133 किलो 200 ग्राम भांग व बिक्री के 80 हजार रुपये बरामद किए थे। पकड़े गए छह आरोपियों को अंतरप्रांतीय तस्करी गैंग सदस्य बताया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed