{"_id":"58d178b14f1c1b425c1a29da","slug":"25-mobile-to-steal-shutter-with-soap","type":"story","status":"publish","title_hn":"साबड़ से शटर उठा कर चुराए 25 मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साबड़ से शटर उठा कर चुराए 25 मोबाइल
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
दुकान में चोरी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूटधाम परिक्षेत्र पुलिस उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक आवास से चंद कदम दूर चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल और नकदी पार कर दी। डायल-100 के सिपाहियों ने मुआयना किया, लेकिन सिविल लाइंस चौकी से मौके पर कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
आवास विकास मोहल्ला निवासी दीपक सोनी पुत्र मोहनलाल की घर पर ही कंफेक्शनरी और मोबाइल की दुकान है। सोमवार की रात चोर साबड़ से शटर उठाकर दुकान के अंदर घुस गए। गुल्लक में रखे लगभग 20 हजार रुपये और 25 मोबाइल चुरा ले गए। इनमें 17 मोबाइल सेट नए और कीमती थे।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह शटर खुला देख पड़ोसियों ने दुकानदार दीपक को जानकारी दी। डायल-100 और सिविल लाइंस चौकी पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद डायल-100 के जवानों ने आकर मुआयना किया। लेकिन चंद कदम दूर चौकी की पुलिस को घटनास्थल आने में लगभग दो घंटे लग गए।
विज्ञापन
दीपक ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि दुकान में रखा खोया, दही तथा गुटखा भी चोरों ने खाया। लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ।