{"_id":"5cd5bf48bdec220755417c63","slug":"21557512008-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे पर लेटे युवक को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दरवाजे पर लेटे युवक को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव में शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे घर के दरवाजे चारपाई पर लेटे छंगा निषाद (35) पुत्र बाबूलाल को शराब के नशे में धुत गांव के ही युवक ने तमंचे से गोली मार दी। लहूलुहान अवस्था में छंगा को यूपी-100 ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। छंगा के भाई हीरालाल ने बताया कि गांव का सुरिजभान उर्फ गोंगा और उसका बड़ा भाई फैलू गुंडा किस्म के हैं। शराब के नशे में आए दिन आपराधिक घटनाएं करते हैं। इन्हीं ने दरवाजे पर आकर छंगा को गोली मारी।
गोली जांघ में लगी। उधर, मौके पर पहुंचे थाना इंसपेक्टर अशोक कुमार सिंह और बेंदा चौकी प्रभारी राधामोहन द्विवेदी ने आरोपी सुरिजभान को गिरफ्तार कर लिया। इंसपेक्टर ने बताया कि आरोपी सुरिजभान के ऊपर थाने में और भी आपराधिक केस दर्ज हैं।