{"_id":"5bf2fd43bdec22696f009c7a","slug":"21542651203-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू कारोबारी पर गोलीबारी की धमकी की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालू कारोबारी पर गोलीबारी की धमकी की रिपोर्ट
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
बांदा। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित खदान में खनन को लेकर बालू कारोबारियों के बीच चल रही तनातनी में खनन तत्काल बंद न करने पर गोलीबारी का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गिरवां थाना क्षेत्र में स्थित जरर गांव के पास बालू खदान ठेकेदार विपुल त्यागी पुत्र रवींद्र कांत त्यागी (मूल निवासी नूर नगर, गाजियाबाद) ने सोमवार को गिरवां थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शनिवार को दिन में 2.10 बजे वह अपनी खदान जरर में बैठा था। तभी उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई और अपने को जयराम सिंह बताते हुए कहा कि खदान तुरंत बंद कर दो। वरना 10 मिनट में आकर गोली चलवा दूंगा।
गिरवां थाना आकर मुझसे मिलो। विपुल त्यागी के मुताबिक उसने तुरंत नरैनी क्षेत्राधिकारी और गिरवां थाने में सूचना दी। गिरवां थाने में थानाध्यक्ष के सामने जयराम सिंह से उसकी बात हुई। उन्होंने आधे पैसे जमा न करने पर गोली चलवाने और आज के बाद हिसाब से खदान चलाने की धमकी दी।
विज्ञापन
गिरवां थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जयराम सिंह के विरुद्ध धारा 387 आईपीसी (मौत की धमकी देकर जबरदस्ती वसूली) दर्ज की गई है। तफ्तीश की जा रही है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि सीमावर्ती छतरपुर जनपद के मवई खदान को लेकर दोनों में विवाद चल रहा है।
उधर, जयराम सिंह ने फोन पर बताया कि उन पर आरोप लगाने वाले नदी के उस पार एमपी में मवई खदान में गुंडई से बालू भरवा रहे हैं। जरर के पट्टे की आड़ में यहां खनन हो रहा है, जबकि अब तक यहां सीमांकन नहीं हुआ है। मवई ग्राम प्रधान भी इसकी शिकायत करके सीमांकन की मांग कर चुके हैं।