फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   गर्भवती का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

गर्भवती का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Wed, 02 Aug 2017 11:50 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। गर्भवती का शव रेल पटरी पर पड़ा मिला। ससुराल वाले आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि मायके वालों का कहना है कि ससुराल वालों ने हत्या की है। पुलिस का कहना है कि देर शाम तक तहरीर न मिलने से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

बिसंडा थाना क्षेत्र के अघरोरी गांव निवासी बुद्धराज की पत्नी कौशिल्या (22) का शव गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर अनथुवा गांव (अतर्रा) के पास बांदा-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। तड़के वहां से निकल रहे ग्रामीणों ने देखा तो घर वालों को सूचना दी। दाहिना हाथ कटा था और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें थीं।
विज्ञापन


मृतका के पिता भाऊराम (पड़ुई, बांदा) ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए ससुराल में उसकी बेटी की हत्या की गई है। बाद में शव पटरी पर फेंक दिया गया। पिता ने बताया कि शादी चार साल पहले हुई थी। पति दहेज में 50 हजार के लिए लगातार उत्पीड़न और कौशल्या के साथ मारपीट कर रहा था। इस बारे में गांव में पंचायत हुई थी, लेकिन ससुराल वाले बाज नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने यह भी बताया कि मंगलवार की रात कौशिल्या ने उन्हें फोन पर पति द्वारा मारपीट किए जाने की खबर दी थी। अगली सुबह ही उसके मरने की सूचना मिली। दूसरी तरफ मृतका की सास दुल्ली ने बताया कि कौशिल्या तड़के चार बजे शौच की बात कहकर गई थी। करीब एक घंटे बाद गांव उसका शव रेल पटरी पर पड़ा होने की खबर मिली।

पति बुद्धराज सूरत में मजदूरी करता था। कुछ महीने पहले ही घर आ गया है। यह भी बताया कि पति को कौशिल्या के गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर कुछ शक था। घटना वाली रात दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था।


अतर्रा थानाध्यक्ष एसके पांडेय ने बताया घटना की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी किसी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर थाने में नहीं दी है।

मृतक महिला के पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
आठ माह की थी गर्भवती, तीन किमी दूर मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed