{"_id":"5c45fe51bdec223604734460","slug":"171548090961-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने कटकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने कटकर दी जान
विज्ञापन
बांदा। जिला पंचायत के निलंबित चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि लीवर की बीमारी से परेशान था। घर में चल रही भतीजी का शादी की खुशियां काफूर हो गईं। शोकपूर्ण माहौल में शादी की रस्में हुईं।
मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ के पास सोमवार को सुबह रेल ट्रैक किनारे शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मच्र्युरी में रखा दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के लोधा कुआं निवासी देवेंद्र कुमार ने शव की शिनाख्त अपने पिता हीरालाल उर्फ राजू (45) पुत्र शिवप्रसाद के रूप में की।
शव का पोस्टमार्टम कराया गया। देवेंद्र ने बताया कि रविवार की रात जिला अस्पताल में दिखाने की बात कहकर घर से निकले थे। उन्हें लीवर संबंधी बीमारी थी। यह भी बताया कि जिला पंचायत में चतुर्थ श्रेणी कर्मी थे और कुछ महीनों से निलंबित चल रहे थे।
विज्ञापन
उधर, घर में ताऊ रामलाल की पुत्री की रविवार को शादी थी। घर के सभी लोग इसी में व्यस्त थे। मौत की सूचना पर मातम छा गया। शादी में शरीक होने आए मेहमान अर्थी में भी शामिल हुए।