{"_id":"5b770ebd42c792463f793571","slug":"171534529213-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की मौत ने छीनी दो घरों की खुशियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की मौत ने छीनी दो घरों की खुशियां
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। एक क्षण की चूक से हुए सड़क हादसे ने दो घरों की रक्षाबंधन की तैयारियों और खुशियों पर पानी फेर दिया। रक्षाबंधन का त्योहार बुआ के घर जा रही युवती की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उसके खुद के परिवार और और बुआ के घर में मातम का माहौल है। मृतका युवती शादी की भी बात चल रही थी। बाइक चला रहा फुफेरा भाई हेलमेट नहीं लगाए था।
बदौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की छोटी उर्फ कुसुमा (18) पुत्री हरिश्चंद्र गुरुवार की शाम निभौर (बबेरू) निवासी फुफेरे भाई दीपक (22) के साथ बाइक पर निभौर गांव जा रही थी। दीपक की बहन रीमा (16) भी बाइक पर बैठी थी। बबेरू कस्बे में सुखदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
कुसुमा की कुचलकर वहीं मौत हो गई। दीपक और रीमा घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को कुसुमा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
उधर, कुसुमा की आकस्मिक मौत पर उसके परिवार में चल रही रक्षाबंधन की तैयारियां धरी रह गईं। कुसुमा खुद अपने इकलौते भाई को राखी बांधने के लिए खासी उत्साहित थी। वह राखी त्योहार के लिए बुआ के घर जा रही थी। हादसे के बाद बुआ के घर में भी शोक है। पिता हरिश्चंद्र ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि कुसुमा ने स्कूल में पढ़ाई नहीं की। घरेलू काम में हाथ बटाती थी। उसके रिश्ते की बात चल रही थी।