{"_id":"5cbcb75ebdec2213ff32ddb2","slug":"161555871582-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से रिटायर्ड फौजी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बोलेरो की टक्कर से रिटायर्ड फौजी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांदा। तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। बोलेरो सहित चालक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। एक दूसरी घटना में पिकअप पलटने से उस पर सवार 10 लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
बांदा शहर के कालूकुआं का राधेश्याम (55) पुत्र सुखदेव विश्वकर्मा रविवार को सुबह अपनी स्कूटी पर मुरवल गांव से बांदा आ रहा था। बांदा-बबेरू रोड पर बिलबई गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। राधेश्याम की वहीं मौत हो गई। स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने बोलेरो को रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। राधेश्याम फौज से रिटायरमेंट के बाद पिछले पांच वर्षों से बिजली विभाग में कार्य कर रहा था। देहात कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक फरार बताया गया है।
एक दूसरी घटना में बांदा से बबेरू जा रही पिकअप मुरवल गांव के पास सड़क किनारे पलट गई। उस पर सवार 15 यात्री जख्मी हो गए। रेखा देवी (38) और उसका पुत्र उदयकेश (14) निवासी इटर्रा तथा रामकेश (65) व सुनीता (35) निवासी कुरेहा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को सीएचसी में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के गुमाई गांव का कोटेदार रामशरण (58) रविवार को बाइक से बांदा आते समय नगनेधी गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकराकर घायल हो गया। उसे कानुपर रेफर कर दिया गया। दूसरी बाइक के चालक को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से रिटायर्ड फौजी की मौत
सामने से आई बोलेरो ने स्कूटी को टक्कर मारी
पूर्व फौजी बिजली विभाग में करता था नौकरी
पिकअप पलटने से 10 घायल, भर्ती