फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   आपतिजनक पोस्ट पर सपा नेता के घर छापा

आपतिजनक पोस्ट पर सपा नेता के घर छापा

Fri, 12 Oct 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
आपतिजनक पोस्ट पर सपा नेता के घर छापा
बांदा। सोशल मीडिया पर संघ के किसी नेता के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को तड़के सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिवेदी के जरैली कोठी (बांदा) स्थित आवास पर दो बार छापे मारे। सपा नेता घर से बाहर गए हुए थे। महिलाओं ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद और सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी सहित सपा नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस पर कड़ा विरोध जताया। कहा कि भाजपा विधायक के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उल्टा उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई।
विज्ञापन


दूसरी तरफ सपा के कार्यकर्ताओं का बेवजह उत्पीडन किया जा रहा है। सपा नेताओं ने एसपी को बताया कि सपा उपाध्यक्ष के घर तड़के 2 बजे और दूसरी बार तड़के साढ़े 3 बजे दर्जनभर पुलिस कर्मियों ने महिलाओं से बदसुलूकी की। मोबाइल तोड़ दिया। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि एसपी ने बताया कि यह घटना उनकी जानकारी में नहीं है। यह भी कहा कि छापा मारने आई पुलिस टीम इलाहाबाद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed