{"_id":"5b94127c867a557f6d0af1b1","slug":"161536430716-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व फौजी के पुत्र ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व फौजी के पुत्र ने फांसी लगाई
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। सेवानिवृत्त फौजी के 28 वर्षीय स्नातक पुत्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन घटना की वजह नहीं बता पाए। एक अन्य घटना में पत्नी से विवाद पर युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर के जरैली कोठी निवासी अजय प्रताप सिंह पुत्र रामशरन सिंह कछवाह ने शुक्रवार को शाम घर के बाहर बनी झोपड़ी में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव लटका देखकर पड़ोसी युवक ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता ने बताया कि अजय ने देहरादून में बीएससी तक पढ़ाई की थी। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पा रही। घर में कोई तंगी या कलह जैसी बात नहीं थी। शादी छह साल पूर्व हुई थी। पांच वर्षीय पुत्र अभय व डेढ़ वर्षीय पुत्री सौम्या है। उधर, पोस्टमार्टम हाउस में मासूम पुत्र अभय सफेद कपड़े में पिता के लिपटे शव को देखकर यही समझता रहा कि वह सो रहे हैं। परिजनों से बार-बार पूछता था कि पापा कब उठेंगे? अपने हाथों से वह अगरबत्ती भी जलाता रहा।
एक अन्य घटना में पैलानी थाना क्षेत्र के उसरा गांव में सुरेश (30) पुत्र सभजीत ने शुक्रवार की रात खेत में नीम के पेड़ पर शर्ट से फांसी लगा ली। खेतों में मौजूद महिलाओं ने हंसिया से फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता ने बताया कि पत्नी से किसी बात पर विवाद के बाद आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
-घर के बाहर बनी झोपड़ी लटका मिला शव
-इकलौती संतान था, आत्महत्या की वजह पता नहीं
-एक अन्य युवक ने की फांसी लगाने की कोशिश