फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   पति से विवाद पर जहर खाकर दी जान

पति से विवाद पर जहर खाकर दी जान

Sat, 15 Jun 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
पति से विवाद पर जहर खाकर दी जान
बांदा। पति से विवाद के बाद युवती ने जहर खाकर जान दे दी। एक अन्य घटना में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरहनी गांव में मिंता देवी (28) पत्नी मुलायम सिंह ने शुक्रवार की रात घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। शनिवार को सुबह यहां से कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ससुर दिनेश यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कुछ देर बाद उसने जहर खा लिया। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है। मायका भदावल (बदौसा) गांव के मजरा मुंशी पुरवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के इटौरा गांव में अंगद राजपूत (35) पुत्र कामता ने शनिवार को सुबह जहर खा लिया। उसे बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed