{"_id":"5cf95830bdec2207194b1c85","slug":"155984490611-banda-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के पीटने पर पुलिस के सामने आग लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति के पीटने पर पुलिस के सामने आग लगाकर जान दी
विज्ञापन
बांदा। पति की पिटाई से क्षुब्ध महिला ने ससुराल में पुलिस के सामने ही खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। अन्य घटना में मंदिर साथ न ले जाने पर किशोरी ने आग लगाकर जान दे दी।
कमासिन थाना क्षेत्र के खरौली गांव में गौरा (35) पत्नी संतोष ने बुधवार को शाम घर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। ससुर रामगुलाम उसे लेकर जिला अस्पताल आया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम हाउस में महिला के भाई बाबू (रानीपुर) ने बताया कि बुधवार की शाम गौरा को पति संतोष पीट रहा था। इसी बीच यूपी-100 पुलिस आ गई।
पुलिस पूछताछ कर ही रही थी कि तभी गौरा ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। पुलिस कर्मियों और घरवालों ने आग बुझाई। यूपी-100 पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। रामगुलाम ने बताया कि 20 दिन पूर्व संतोष परदेस से मजदूरी करके घर आया है। शराब का आदी है। पत्नी के रोकने पर कहासुनी हो गई थी। महिला की 13 साल पहले शादी हुई थी। तीन बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गरौली सपहाई गांव में महेंद्र कुमार की 14 वर्षीय पुत्री रीना देवी ने गुरुवार को सुबह मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। परिजन आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
पिता ने बताया कि मन्नत पूरी होने पर महेश्वरी देवी (बांदा) में पूजन कार्यक्रम था। सभी लोग ट्रैक्टर से यहां आने की तैयारी में थे। रीना भी साथ चलने की जिद कर रही थी। गर्मी और धूप के मद्देनजर उसे मना कर दिया और आंगन की कुंडी चढ़ा दी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।