फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने स्कूल छोड़ा

छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने स्कूल छोड़ा

Mon, 20 May 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने स्कूल छोड़ा
पड़ोसी युवक की छेड़छाड़ और स्कूल जाते वक्त पीछा करके परेशान करने से तंग आकर इंटर की छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी।
विज्ञापन



शोहदे ने फिर भी पीछा नहीं छोड़ा। उलहना देने गए परिजनों के शोहदे के घर वालों ने पीट दिया।

सोमवार को छात्रा ने अपने परिजनों के साथ यहां मुख्यालय आकर पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की फरियाद की। कहा कि थाने में उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।

तिंदवारी थाना क्षेत्र के गांधी नगर की मोनिका पुत्री स्वर्गीय रामप्रताप उर्फ बउरा ने एसपी को दी अर्जी में कहा कि वह जीजीआईसी में 12वीं की छात्रा है।

स्कूल आने-जाने के दौरान पड़ोसी युवक एक वर्ष से उसे परेशान कर रहा है। डर से उसने स्कूल जाना छोड़ दिया।

घरवालों के कहने पर 17 मई को वह स्कूल जा रही थी तभी पड़ोसी युवक ने रास्ते में उससे अभद्रता की।

वह अपने घर वालों के साथ युवक के घर शिकायत करने गई तो युवक के परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी।

छात्रा ने एसपी को बताया कि थाने में शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसपी गणेश साहा ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उधर, तिंदवारी थाने के एसएसआई रामबाबू यादव का कहना है कि 17 मई को दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। छात्रा की तहरीर पर तीन आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed