{"_id":"5baa81eb867a557f5742e4e1","slug":"141537901035-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। ट्रक चालक समेत कई पेशे अपनाकर गुजर कर रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर से कुछ दूरी पर लगे बरगद के पेड़ में जटाओं के बीच शव लटका मिला। युवक अविवाहित था।
देहात कोतवाली क्षेत्र में बांदा मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर फतेहपुर रोड पर स्थित महोखर गांव में सोमवार की रात मइयादीन (35) पुत्र झलुवा रैदास ने बरगद के पेड़ पर अपनी साफी से फंदा कसकर फांसी लगा ली। सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर शव टंगा देखा। देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया कि मइयादीन प्राइवेट ट्रक चलाता था।
बिजली का भी मैकेनिक था लेकिन पिछले एक माह से काम न चलने पर घर पर ही था। यह भी बताया कि शराब पीता था। घटना वाले दिन भी नशे में था। शारीरिक रूप से कमजोर होने पर विवाह भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
-शारीरिक रूप से कमजोर होने पर विवाह भी नहीं हुआ