फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बाइक सवार छात्र को ट्रक ने रौंदा

बाइक सवार छात्र को ट्रक ने रौंदा

Tue, 10 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार छात्र को ट्रक ने रौंदा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा/बबेरू। अलग-अलग सड़क हादसों में हाईस्कूल के छात्र और युवती की मौत हो गई। छात्र ट्रक के साथ दूर तक घिसटता चला गया। शव क्षत-विक्षत हो गया। संभावित बवाल की आशंका पर पुलिस ने शव को आननफानन हटवा दिया। पीछा कर ट्रक को पकड़ कर तिंदवारी थाने में खड़ा कर दिया गया है। छात्र हेलमेट नहीं लगाए था।


कस्बे के दूल थोक निवासी गणेश प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र अंकित साहू जेपी शर्मा इंटर कालेज में 11वीं कक्षा का छात्र था। सोमवार को रात करीब नौ बजे वह बाइक से घर आ रहा था। अतर्रा रोड पर गिट्टी से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। पहिए में फंसकर दूर तक घसिटता चला गया। भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पीछा कर तिंदवारी के पास पकड़ लिया और थाने में खड़ा करा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता पत्थर का व्यवसाय करते हैं। घटना के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार अग्रहरि ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कस्बे से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों को लगाम लगाने की मांग की।
विज्ञापन



दूसरी घटना में पड़ोसी जिला पड़ोसी जनपद सरबई गांव की रहने वाली खुशी उर्फ खुशबू (24) सोमवार की रात पति गौरीशंकर के साथ बाइक पर अपनी मौसी के घर तिंदवारा गांव आ रही थी। गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव के पास बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेंस ढाई घंटे बाद पहुंची। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका का मायका देहात कोतवाली क्षेत्र में महोखर गांव बताया गया है। दोनों शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-11वीं कक्षा में पढ़ता था मृतक
-बाइक से गिरकर युवती की मौत
-दोनों शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed