फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   14 -year-old student was taken by hanging

14 साल की छात्रा ने लगा ली फांसी

Mon, 30 Nov 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 30 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
14 -year-old student was taken by hanging

बांदा। मां के डांटने से क्षुब्ध हाईस्कूल की छात्रा

विज्ञापन
ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

नरैनी कस्बे के देविन पुरवा (बरुवा स्योढ़ा) निवासी रामप्रकाश की 14 वर्षीय पुत्री अर्चना कोटार्य ने सोमवार सुबह खपरैल की धन्नी में रस्सी बांधकर गले में फंदा कस लिया।

घर लौटी मां ने उसे फांसी पर टंगा देखा तो सन्न रह गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने बताया कि अच्छा खाना न बनाने पर मां ने उसे डांट दिया था।

 इसी बात से क्षुब्ध होकर अर्चना ने फांसी लगा ली। वह उसकी इकलौती पुत्री थी। कस्बे के विवेकानंद इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी।

आए दिन किशोर उम्र के बालक-बालिकाओं का आत्महत्या पर जिला अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ डा.हरदयाल का कहना है कि बच्चे बेहद संवेदनशील होते हैं।

उन पर पढ़ाई या घरेलू काम का दबाव रहता है। उन्हें लगता है कि परिवार का कोई सदस्य उनके समर्थन में नहीं है तो निराशा (डिप्रेशन) में आकर आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते हैं।

ऐसी घटनाएं रोकने के लिए बच्चों के अंदर हीनभावना रोकना बहुत जरूरी है। यदि किसी परिवार का आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और काम करना मजबूरी हो तो उसके बारे में सहानुभूति पूर्वक बच्चों को बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed