{"_id":"5a8864e64f1c1bb5568b4586","slug":"131518888166-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्धा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्धा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में दानी (70) पत्नी चुन्ना प्रसाद साहू ने शुक्रवार को शाम मकान के बरामदे में टीनशेड की बल्ली में रस्सी के फंदे से फांसी लगा ली। परिजनों का कहना है कि पति की मौत के बाद से वह डिप्रेशन में थी। कुछ देर बाद घर आई नातिन नेहा के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के देवर मुन्नालाल ने बताया कि छह माह पूर्व दानी के पति की बीमारी से मौत हो गई थी। दो पुत्र बाहर रहते हैं। अकेलेपन के डिप्रेशन में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ब्यूरो
रंजिश में युवक को लहूलुहान किया
बांदा। दबंगों ने युवक को लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि 40 हजार रुपये समेत सोने की चेन व मोबाइल फोन भी लूट लिया। जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव का राजेश (30) पुत्र भगवानदीन शुक्रवार को शाम गिरवां थाना क्षेत्र के नाई गांव ईंट भट्ठा मजदूरों को लेने गया था। पुरानी रंजिश के चलते गांव के दबंगों ने उसे घेर लिया और लाठियों से पीट कर लहूलुहान कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती घायल राजेश ने बताया कि उसका बड़ा भाई राजबहादुर ईंट भट्ठा में मजदूरों का ठेकेदार है। वह नाई गांव मजदूरों को एडवांस रुपये देने गया था। पुरानी रंजिश में दबंगों ने उस पर हमलाकर 40 हजार रुपये समेत सोने की चेन और मोबाइल फोन लूट लिया। ब्यूरो
दो ने जहर खाया
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के भूरागढ़ गांव में मुन्नी (48) पत्नी रामआसरे ने शुक्रवार को शाम घरेलू विवाद से नाराज होकर ससुराल में जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एक अन्य घटना में शहर के खाईंपार मोहल्ले में सपना (22) पत्नी रवि ने शुक्रवार को शाम ससुराल में जहर खा लिया। परिजनों ने घटना की वजह बताने से इनकार किया। ब्यूरो