फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   किसानों के विरोध पर बगैर पैमाइश लौटी टीम

किसानों के विरोध पर बगैर पैमाइश लौटी टीम

Thu, 25 Oct 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
किसानों के विरोध पर बगैर पैमाइश लौटी टीम
बांदा। पलेवा के मौके पर चक परिवर्तन पैमाइश को पैलानी तहसील के सांड़ी गांव पहुंची टीम को ग्रामीणों के जबरदस्त आक्रोश का सामना करना पड़ा। प्रधान प्रतिनिधि की अगुवाई में सांड़ी तिराहे पर धरना देकर जाम लगा दिया। अधिकारियों के समझाने के बाद भी किसान नहीं माने और टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


गांव में पैमाइश और चकबंदी में की गईं गड़बडिय़ां दूर करने की मांग लेकर कई दिनों से बांदा मुख्यालय में कई किसानों द्वारा धरना दिया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर बुधवार को सहायक चकबंदी अधिकारी राजकुमार सिंह की अगुवाई में नायब तहसीलदार राजेश यादव, राजस्व निरीक्षक अरिफ खां, लेखपाल, थानाध्यक्ष पैलानी श्रीप्रकाश विश्वकर्मा, चौकी इंचार्ज राजनारायण सांड़ी गांव पहुंचे।
विज्ञापन


खबर मिलते ही किसान भड़क गए और जाम लगा दिया। सहायक चकबंदी अधिकारी ने किसानों को समझाया कि पांच टीमें बनाई गई हैं। एक सप्ताह में नाप पूरी कर ली जाएगी। फसलों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा, लेकिन किसानों ने उनकी बात नहीं मानी और विरोध करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कहना था कि चकबंदी विभाग ने धारा 52 का प्रकाशन करने के बाद पैमाइश के नाम पर खरीफ की फसल को नष्ट किया। अब पलेवा के समय पैमाइश करके रबी की फसल चौपट करने की तैयारी है।


किसानों ने कहा कि पहले धारा 23, 24, वह 27 के तहत कार्रवाई की जाए। उधर, प्रधान प्रतिनिधि पतिराखन निषाद ने कहा कि बुआई के मौके पर पैमाइश, किसानों की जीविका के साथ खिलवाड़ जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed