{"_id":"5a64d5f84f1c1b8f268b5a01","slug":"121516557816-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान बेंचकर लौट रहे किसान को पीटा, लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धान बेंचकर लौट रहे किसान को पीटा, लूटा
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। धान बेचकर आढ़तिया के यहां से 40 हजार रुपये लेकर घर लौट रहे किसान को तीन युवकों ने लूट लिया। विरोध करने पर पिटाई भी की। आसपास के लोग दौड़े, लेकिन बदमाश नकदी और मोबाइल लेकर भाग निकले। पुलिस इसे संदिग्ध बता रही है।
थाना क्षेत्र के गोखिया गांव निवासी किसान रामशरण कोटार्य ने अतर्रा में एक आढ़ती के यहां धान बेचा। शनिवार को देर शाम वह धान बिक्री के 40 हजार रुपये लेकर साइकिल से घर लौट रहा था।
गांव के नजदीक पहले से घात लगाकर बैठे तीन युवकों ने उसे रोक लिया। तीनों हाथ में कुल्हाड़ी लिए थे। जब तक किसान कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसका रुपयों से भरा बैग छीन लिया। विरोध किया तो किसान को डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर आसपास सिंचाई कर किसान दौड़े, लेकिन बदमाश 40 हजार रुपये व मोबाइल लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
रामशरण किसी तरह थाने पहुंचा और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के बजाय टरका दिया। इंसपेक्टर दुर्गविजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
धान बेचकर लौट रहे किसान को लूटा
40 हजार रुपये मोबाइल छीनकर भागे
पुलिस बता रही मामला संदिग्ध, दर्ज नहीं की रिपोर्ट