फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   सशस्त्र बदमाशों ने चाचा-भतीजे को पीट कर बाइक लूटी

सशस्त्र बदमाशों ने चाचा-भतीजे को पीट कर बाइक लूटी

Fri, 11 Aug 2017 11:44 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
सशस्त्र बदमाशों ने चाचा-भतीजे को पीट कर बाइक लूटी
बांदा। तेरहवीं के कार्ड बांटकर घर लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को चार सशस्त्र बदमाशों ने लाठी-डंडों और तमंचे की बट से पीटकर लहूलुहान कर दिया। लुटेरे बाइक छीन कर फरार हो गए। गंभीर हालत में चाचा को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, दो लुटेरों ने इंजीनियरिंग छात्र को मारपीट कर नगदी समेत अन्य सामान लूट लिया।
विज्ञापन


सीमावर्ती मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के मनवारा गांव का नत्थू (40) पुत्र जागे पाल अपने भतीजे मंझला (25) पुत्र गुलाब के साथ सिसोलर (मध्य प्रदेश) गांव तेरहवीं के कार्ड बांट कर बाइक पर घर लौट रहा था। गांव से कुछ दूरी पर चार सशस्त्र बदमाशों ने तमंचे दिखाकर दोनों को रोक लिया और बाइक छीनने लगे।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने लाठी-डंडों और तमंचे की बटों से चाचा-भतीजे की बुरी तरह से पीटा। बदमाश दोनों को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक कर बाइक लूट कर फरार हो गए। कुछ देर बाद होश आने पर भतीजे ने यूपी-100 और परिजनों को खबर दी। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर आई। जिला अस्पताल में चाचा की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भतीजे का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उधर, गौरिहार थाना पुलिस का कहना है कि घायलों की तरफ से फिलहाल उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


उधर, बीटेक छात्र सुमित (21) शुक्रवार को तड़के स्टेशन से ई-रिक्शा पर कालेज जा रहा था। रास्ते में दो लुटेरों ने मारपीट कर नगदी समेत बैग व अन्य सामान लूट कर फरार हो गए। यूपी-100 ने मौके पर पहुंच कर बदमाशों की तलाश की। लेकिन लुटेरों का कुछ पता नहीं चला। सुमित यहां केसीएनआईटी में बीटेक छात्र है।

-भतीजा जिला अस्पताल भर्ती, चाचा कानपुर रेफर
-दो लुटेरों ने इंजीनियरिंग छात्र से की लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed