फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बांदा के पालीटेक्निक छात्र ने इलाहाबाद में की आत्महत्या

बांदा के पालीटेक्निक छात्र ने इलाहाबाद में की आत्महत्या

Sat, 05 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
बांदा के पालीटेक्निक छात्र ने इलाहाबाद में की आत्महत्या
बांदा। राजकीय पालीटेक्निक, पडुई (बांदा) के छात्रों ने कालेज में घटिया पढ़ाई और छात्रों पर दबाव का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। आरोप लगाया कि इसी का नतीजा है कि दो दिन पूर्व 3 अगस्त को खराब रिजल्ट आने पर मैकेनिकल ट्रेड पर प्रथम वर्ष के छात्र अमन पाल ने मेजा (इलाहाबाद) में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। एडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


नरैनी क्षेत्र के पडुई गांव में चल रहे राजकीय पालीटेक्निक के एक दर्जन से ज्यादा छात्रों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में एडीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि पडुई के पालीटेक्निक में पढ़ाई कम और छात्रों का उत्पीड़न ज्यादा होता है।
विज्ञापन


उनका मुंह बंद रखने के लिए धौंस धमकी दी जाती है। नतीजे में परीक्षाफल खराब आ रहे हैं। ताजी घटना में मैकेनिकल ट्रेड प्रथम वर्ष के छात्र अमन पाल पुत्र बुद्धि ने तीन अगस्त को रिजल्ट देखने के बाद अपने घर मेजाखास (इलाहाबाद) में ट्रेन से कटकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने मृतक छात्र के परिजनों को पांच लाख मुआवजा और पालीटेक्निक के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उसके परिजनों ने भी आत्महत्या की वजह रिजल्ट खराब आना बताया है। छात्रों ने कहा कि पालीटेक्निक के शिक्षक कभी समय से नहीं आते। शिक्षकों की कमी भी है।


छात्रों ने कहा कि प्रभारी प्रधानाचार्य ने कुछ भी कर पाने से अस्मर्थता जता दी है। शीघ्र सुधार न हुआ तो अमन पाल जैसी घटनाएं और हो सकती हैं। एडीएम गंगाराम गुप्ता ने नरैनी एसडीएम और क्षेत्राधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं।

-खराब रिजल्ट देखकर ट्रेन से कटा छात्र
-कालेज के छात्रों ने सीएम को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed