फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया दुराचार

शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया दुराचार

Sun, 16 Jul 2017 11:58 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया दुराचार
बबेरू। शादी का झांसा देकर तीन साल तक नि:शक्त युवती के साथ दुराचार करते रहे युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार है। युवती का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन


मरका थाना क्षेत्र के एक गांव की नि:शक्त युवती ने थाने में दी तहरीर में कहा कि बदौसा स्थित महाविद्यालय में पढ़ाई के दौरान वर्ष 2014 में वह गिरवां गांव निवासी युवक के संपर्क में आ गई। स्वजातीय युवक शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसका यौन शोषण करता रहा।
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले युवक ने शादी से इनकार कर दिया। युवती ने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर आपबीती बताई। एसपी के आदेश पर रविवार को युवती की तहरीर पर मरका थाने में गिरवां गांव निवासी रामसनेही के पुत्र राजू उर्फ दुर्गा के खिलाफ धारा 376, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरका थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए युवती को जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

-पढ़ाई के दौरान युवक से हुई थी पहचान
-दुराचार समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
-पुलिस ने युवती का कराया मेडिकल परीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed