फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   12 surrender the interim bail

12 ने किया आत्मसमर्पण, अंतरिम जमानत मिली

Sat, 04 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 04 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
12 surrender the interim bail
कोर्ट - फोटो : demo

बांदा। मटौंध थाने मेें घुसकर अभिलेख फेंकने और पुलिस द्वारा बाहर निकालने पर पथराव व राष्ट्रीय राजमार्ग में जमा लगाकर आवागमन ठप करने के मामले में 12 आरोपियों द्वारा कोर्ट में आत्मसमर्पण के बाद सत्र न्यायालय से अंतरिम जमानत मिल गई।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के मुताबिक 12 सितंबर 2015 को आरोपियों ने थाने में घुसकर हंगामा मचाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाया था। पुलिस ने बाहर निकालने की कोशिश तो पथराव कर दिया। पुलिस ने हमलावरों के विरुद्ध धारा 147, 149, 332, 353, 341, 336, 504 व 452 समेत 7 क्रिमिनल लॉ एमेंडमेंट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार को 12 आरोपियों ने अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन अमित कुमार यादव की अदालत में आत्मसमर्पण किया।
विज्ञापन


दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने सभी की अदालत अर्जी खारिज कर दी। आरोपियों के अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह परिहार ने सत्र न्यायाधीश भूपेंद्र सहाय की अदालत में जमानत की अर्जी दी। साथ ही उच्च न्यायालय द्वारा ‘सेम डे’ सुनवाई का आदेश भी प्रस्तुत किया। अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध किया और पुलिस आख्या मंगाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने सभी को 14 जून तक के लिए अंतिम जमानत पर रिहा कर दिया। उनसे 20 हजार रुपये के निजी बंधपत्र भरवाए गए। आत्मसमर्पण करने वाले अभियुक्तों में संजय सिंह, अनुरुद्ध सिंह, नाना शुक्ला, श्यामजी तिवारी, मनमोहन सिंह, ब्रजराज सिंह, ज्ञान सिंह, दारा सिंह, सितेंद्र सिंह, संजय तिवारी, मनोज कुमार व स्वयंबर सिंह शामिल थे। जमानत पर अगली सुनवाई 14 जून को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed