{"_id":"5bfae373bdec2241b6287ab1","slug":"11543168883-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी में घुसकर महिला कांस्टेबल को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी में घुसकर महिला कांस्टेबल को पीटा
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
बांदा। जूडो-कराटे का प्रशिक्षण देने वाले युवक ने रविवार दोपहर पुलिस चौकी में महिला सिपाही पर हमला कर दिया। बचाने आए पुरुष सिपाही को भी पीटा और भाग निकला। वह चौकी पर अपने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत लेकर आया था। यहां महिला सिपाही से किसी बात पर विवाद हो गया। कोतवाली से लेकर चौकी तक मामला दबाने की कवायद की जा रही है। एसपी का कहना है कि छुट्टी से लौटने पर मामले की जानकारी करेंगे।
दोपहर 12 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र की मर्दननाका पुलिस चौकी पर अपने को जूडो-कराटे का प्रशिक्षक बताने वाला युवक शिकायत लेकर पहुंचा। उसका कहना था कि शनिवार शाम पत्नी से विवाद के दौरान पड़ोसी से उसका झगड़ा हो गया। इस बीच चौकी में मौजूद महिला कांस्टेबल की किसी बात से युवक भड़क गया और उसे दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए।
चौकी से निकलकर भागने के दौरान जब पुरुष कांस्टेबल ने पकड़ना चाहा तो युवक उससे भी भिड़ गया और उसे जमीन पर गिराकर पीटा। दिनदहाड़े चौकी पर पुलिस को पिटता देख आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
भीड़ का फायदा उठाकर युवक भाग निकला। सूचना पर चौकी प्रभारी एके सिंह पहुंचे और पीड़ित सिपाहियों से जानकारी लेकर समझा-बुझाकर शांत रहने को कहा। पूछने पर उन्होंने ऐसी किसी घटना से इनकार भी किया। कोतवाल आनंद कुमार सिंह ने इसे अफवाह बताया।
एसपी एस आनंद से बात करने पर उन्होंने कहा कि वह फिलहाल छुट्टी पर बाहर हैं। मंगलवार को लौटकर पता करेंगे। वहीं, प्रभारी एसपी/एएसपी एलबीके पाल का सीयूजी नंबर पर जवाब मिलता रहा कि यह नंबर गलत है। उनका पर्सनल नंबर स्विच ऑफ था।