फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   पति से विवाद के बाद युवती ने फांसी लगाकर जान दी

पति से विवाद के बाद युवती ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 02 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
पति से विवाद के बाद युवती ने फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा/कालिंजर। पति से विवाद के बाद युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया ।
कालिंजर थाना क्षेत्र के रिठौली गांव में बुधवार को सावित्री (28) पत्नी बहादुर ने कमरा बंद कर साड़ी से फांसी लगा ली। पति ने बताया कि पत्नी गांव के कुछ लोगों का खेत लेकर बंटाई में खेती करने का दबाव बना रही थी।


इनकार करने पर उसका सावित्री से विवाद हुआ। वह अपने खेत पानी लगाने चला गया। शाम को लौटने पर उसका शव फांसी पर टंगा मिला। बताया कि माता-पिता गांव से कुछ दूरी पर एक डेरे में रहते हैं। यहां पत्नी व तीन बच्चों के साथ अलग रहता है। पिता के नाम छह बीघे खेती से परिवार का भरण-पोषण करता है। उधर, पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता अच्छे लाल ने बताया कि छह साल पहले बेटी की शादी कुलसारी (बदौसा) में की थी।
विज्ञापन



आरोप लगाया कि शराब पीकर पति अक्सर मारपीट करता था। घटना वाले दिन सुबह पति व ससुर ने उसके साथ मारपीट की। थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि खेती-किसानी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद से क्षुब्ध होकर सावित्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पति पर खेत बंटाई में लेने का बना रही थी दबाव
- मायके वालों ने लगाया मारपीट कर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed