{"_id":"5a8864e44f1c1bc83b8b75c0","slug":"111518888164-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम गार्ड और युवक के बीच जमकर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम गार्ड और युवक के बीच जमकर मारपीट
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। एटीएम से पैसे निकालने आए युवक व गार्ड के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली मे दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
तिंदवारी रोड निवासी ब्रजमोहन (25) पुत्र दसुवा शनिवार को स्टेट बैंक शाखा के एटीएम से रुपये निकालने आया। उस समय एटीएम में कैश भरा जा रहा था। बाहर नहर कोठी मोहल्ला निवासी गार्ड नवल ( 26) पुत्र इश्वरी प्रसाद की ड्यूटी लगी थी। उसने गार्ड से एटीएम कक्ष का शटर खोलने को कहा। गार्ड ने मना किया।
इसी बात दोनों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे व ईंट चले। गार्ड जान बचाकर बैंक के अंदर घुस गया। वहां भी मारपीट हुई। दोनों को गंभीर चोंटे आईं। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में डाक्टरी परीक्षण कराया। हालत नाजुक होने पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, बैंक शाखा प्रबंधक वी. नंदन ने कोतवाली में तहरीर में बताया कि दबंग ने बैंक परिसर में घुसकर गार्ड से बुरी तरह मारपीट की है। उधर, घायल ब्रजमोहन के चाचा चुन्ना प्रसाद ने बताया कि घर में शादी है। इसलिए भतीजे ने गार्ड से एटीएम खुलवाने का अनुरोध किया। लेकिन उसने ब्रजमोहन की पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी।
एटीएम गार्ड और युवक के बीच जमकर मारपीट
दोनों लहूलुहान, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
कोतवाली में तहरीर दे दोनों पक्षों ने लगाए आरोप