{"_id":"5a46863d4f1c1bf61b8b5b6e","slug":"111514571325-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी टीटीई बन यात्रियों से की अवैध वसूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी टीटीई बन यात्रियों से की अवैध वसूली
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा (ब्यूरो)। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में फर्जी टीटीई ने यात्रियों से जमकर अवैध वसूली की। आशंका होने पर यात्रियों ने टीटीई को दौड़ाया तो वह दूसरी ट्रेन में सवार होकर भाग निकला। स्टेशन अधीक्षक के यहां यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराई है।
अतर्रा के पड़मई गांव निवासी हरिशंकर, राजाबाबू व गिरधारी लाल कुशवाहा ने अधीक्षक से बताया कि वे संपर्क क्रांति में ग्वालियर से सवार हुए। बांदा रेलवे स्टेशन से टीटीई की वेशभूषा में एक युवक सवार हुआ। उसने जनरल बोगी में यात्रियों के टिकट चेक करना शुरू किया। कई यात्रियों से अवैध वसूली की। अतर्रा रेलवे स्टेशन पर उतरते समय आशंका हुई तो उक्त टीटीई से पूछताछ शुरू की लेकिन वह चकमा देकर बांदा की ओर जा रही दूसरी ट्रेन में सवार होकर भाग निकला। एक यात्री गिरधारीलाल का टिकट कहीं गुम हो गया। उससे फर्जी टीटीई ने जेल भेजने की धमकी देकर एक हजार रुपये वसूल लिए। स्टेशन अधीक्षक ने कहा फर्जी टीटी को जल्द पकड़ा जाएगा।