फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   crime

Banda News: पल्लेदार का शव कमरे में फंदा से लटका मिला

Tue, 13 Dec 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
crime
अतर्रा। बिसंडा कस्बे में एक पल्लेदार का शव कमरे में फंदा से लटकता मिला। सुबह मुनीम ने शव लटका देख फड़ मालिक और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुनाहुर गांव निवासी राम कृपाल रैकवार (40) बिसंडा कस्बे में गल्ला व्यापारी रामजी ताम्रकार के यहां पांच साल से पल्लेदारी कर रहा था। वह बिसंडा रामलीला मैदान के पास किराये के कमरे में रहता था। रविवार रात करीब 11 बजे बोरों को ट्रक में लोड कराकर वह फड़ में ही सो गया था।
देर रात उसने वहीं पर बने कमरे में अंगोछे (साफी) का फंदा बनाकर जान दे दी। सोमवार सुबह जागने पर मुनीम कमरे में पहुंचा, तो उसने राम कृपाल का शव फंदे से लटका देख दुकान मालिक रामजी और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मृतक छह भाइयों में तीसरे नंबर का था। परिवार में पत्नी गायत्री के अलावा तीन बेटे हैं, जो दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। फड़ के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में राम कृपाल देर रात बाहर जाने के बाद लौटने के बाद शराब पीता दिख रहा है। परिजनों ने उसके आत्महत्या करने का कारण नहीं पता होने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed