{"_id":"61a710df659aaa04f0272ce6","slug":"crime-banda-news-knp666975722","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की सिर कूंचकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की सिर कूंचकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरवां(बांदा)। सहेवा गांव की एक युवती को एक युवक छह दिन पहले बहला फुसला कर ले गया था। मंगलवार को युवती का शव गांव के पहाड़िया दाई (पौंडरा) के पीछे खेत में पेड़ के नीचे मिला। युवती का सिर कुचला हुआ था और गले में फंदा कसा था। पिता ने पड़ोसी गांव के युवक के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव के राजेंद्र वर्मा की पुत्रा वंदना (18) छह दिन से लापता थी। आरोप है कि अतर्रा थाना क्षेत्र के अनथुवा गांव का अभिषेक उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। मंगलवार को दिन में 11 बजे खुरहंड पुलिस चौकी से गांव के प्रधान को खबर दी गई कि गांव के पहाड़िया दाई के पीछे खेत में पेड़ के नीचे किसी लड़की का शव पड़ा है।
इसके बाद पिता राजेंद्र अपनी पत्नी गीता और प्रधान पौंडरा के साथ मौके पर पहुंचे। कपड़े और हाथ में गुदे नाम से पुत्री वंदना के रूप में पहचान की। पिता राजेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पुत्री की हत्या उसे ले जाने वाले अभिषेक ने ही की है। पुलिस ने आरोपी अभिषेक के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। उप निरीक्षक संत प्रसाद को विवेचना दी गई है। थाना इंसपेक्टर ने बताया कि फिलहाल आरोपी फरार है।