फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   crime

बेटे के अस्थि कलश के साथ माता-पिता अनशन पर बैठे

Tue, 23 Nov 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
crime
बांदा। शहर के चर्चित अमन त्रिपाठी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। मृतक के माता-पिता ने बेटे की अस्थियां साथ रखकर कलक्ट्रेट के पास अशोक लाट पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि सीबीआई जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक वह अस्थियां विसर्जित नहीं करेंगे। राजनैतिक दलों के नुमाइंदे भी अनशन स्थल पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के बंगालीपुरा निवासी संजय त्रिपाठी भाजपा नेता हैं। उनके पुत्र अमन त्रिपाठी (14) की 11 अक्तूबर को हत्या कर दी गई थी। शव केन नदी में मिला था। काफी दबाव और हंगामा के बाद पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस इसे डूबकर मौत होने का हादसा मान रही थी। पुलिस महानिरीक्षक ने घटना की तफ्तीश हमीरपुर क्राइम ब्रांच पुलिस को दे दी है। लेकिन पिता संजय त्रिपाठी इससे संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि जांच के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। इसमें पुलिस प्रशासन व प्रभावशाली व्यक्ति संलिप्त हैं। मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

सीबीआई जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर पिता संजय त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधु त्रिपाठी मंगलवार को यहां कलक्ट्रेट के पास अशोक लाट पर मृतक बेटे का अस्थि कलश रखकर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। कहा है कि उनकी मांग पूरी न होने तक वह अस्थियों का विसर्जन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed