{"_id":"65a4222638b87e362a057bf6","slug":"crash-of-bike-with-truck-kills-the-young-bike-driver-banda-news-c-212-1-bnd1002-6203-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Sun, 14 Jan 2024 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
बांदा/कमासिन। कमासिन थाना क्षेत्र के छिलोलर गांव निवासी दयाराम (20) शनिवार को अपने मामा मइयादीन के घर पछौंहा गांव गए थे। वहां से देर शाम वह बाइक से वापस अपने गांव जा रहे थे। कमासिन-पछौंहा मार्ग पर सामने से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। परिजन उन्हें लेकर कमासिन सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चाचा रमेश ने बताया कि दयाराम पंजाब में रहकर मजदूरी करते थे। अपने चचेरे भाई की शादी में मई माह में गांव आए थे। तब से वह यहीं रह रहा था। दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित थे। उनके पिता चुनकौना की देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में सड़क हादसे में अब से 18 साल पहले मौत हो चुकी है। घर में मां बच्ची हैं।
कमासिन थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की जान गई है। वह हेलमेट नहीं लगाए था। तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।