फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Crash of bike with truck kills the young bike driver

Banda Accident : ट्रक ने साइड से बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत...सिर और सीने में चोट, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 20 Jul 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 20 Jul 2023 01:09 AM IST
सार

बबेरू कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हुई है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
Crash of bike with truck kills the young bike driver
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बांदा जिले में मजदूर को छोड़कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। उसके सिर और सीने में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव निवासी सौरभ निषाद (20) अपने पिता कल्लू निषाद के साथ मिक्सर मशीन और शटरिंग का काम देखता था।

विज्ञापन

मंगलवार को रात 10 बजे वह मरका थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में लगे मजदूर को छोड़ने गया था। लौटते समय बबेरू कोतवाली क्षेत्र के काजीटोला चौराहे के पास ट्रक ने उसे साइड से टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से सिर और सीने में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता कल्लू निषाद ने बताया कि सौरभ के छोटे भाई शोएब की भी दो साल पहले काजीटोला चौराहे पर ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई थी। घर में मां गायत्री है। सौरभ अविवाहित था। बबेरू कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हुई है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed