{"_id":"1f6c78ebb24560de55b544e968c3b47b","slug":"craftsmen-honored-in-tanzania-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा के शजर हस्तशिल्पी को तंजानिया में मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा के शजर हस्तशिल्पी को तंजानिया में मिला सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 14 Jul 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार बांदा को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शोहरत दिला चुके शजर पत्थर ने एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना मुकाम हासिल किया है। बुंदेलखंड में शजर पत्थर के दक्ष हस्तशिल्पी द्वारिका सोनी को तंजानिया (साउथ अफ्रीका) में सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
बांदा की केन नदी में पाया जाने वाला शजर पत्थर विदेशों में खास पहचान रखता है। यहां के हस्तशिल्पी इसे विभिन्न आकार देकर इसकी शोहरत में चार चांद लगाते रहते हैं।
विज्ञापन
इसमें हस्तशिल्पियों को भी सम्मान और मुकाम मिलता है। शजर पत्थर को आकार देने में दक्ष हस्तशिल्पी द्वारिका सोनी को हाल ही में 8 जुलाई को साउथ अफ्रीका के शहर तंजानिया में 39वें दारस्सलाम इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इसका आयोजन तंजानिया ट्रेड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने किया था। श्री सोनी द्वारा निर्मित शजर पत्थर की कलाकृतियां और मॉडल सराहे गए। सम्मान के मौके पर भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय (हस्तशिल्पी) के डेवलपमेंट कमिश्नर और तंजानिया में भारत के राजपूत वेदनाथ शाह ने प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न सौंपा।
भारतीय दूतावास के अशोक कुमार और शैलेंद्र कुमार चौधरी भी उपस्थित थे। सम्मान हासिल करने के बाद सोमवार को अपने गृह नगर बांदा लौटे श्री सोनी को ढेरों बधाइयां मिलीं। उन्होंने कहा कि शजर पत्थर से बनी कलाकृतियों और मॉडलों की विदेशों में मांग की जा रही है।