{"_id":"59ecdd454f1c1b7a548b8845","slug":"cpi-declares-municipal-banda-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा ने नगर पालिका बांदा प्रत्याशी घोषित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा ने नगर पालिका बांदा प्रत्याशी घोषित किया
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कौंसिल की बैठक में नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव जीतने के लिए रणनीति पर चर्चा हुई। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा की। इस दौरान दूसरे दलों के तमाम लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ली।
विज्ञापन
रविवार को स्टेशन रोड स्थित जिला कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका चुनाव संचालक मदन मोहन शर्मा ने सर्व सम्मति के बाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए उद्योग व्यापार मंडल शहर उपाध्यक्ष गोरेलाल गुप्ता के नाम का एलान किया। इनके अलावा वार्ड-23 (कटरा पूर्वी) से निजाम शाह और वार्ड-25 (मर्दन नाका) से शकीना बेगम को प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन
शेष वार्डों में उम्मीदवार चयन के लिए नगर कमेटी को अधिकृत किया। राज्य कौंसिल सदस्य डा. रामचंद्र सरस ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा की पूंजीवादी नीतियों से तंग आकर लोग भाकपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने मुश्ताक, रमजान, मुख्तार, शाहिद, फहीम, शफीक खां, शानू, आनिम व शाकिर आदि को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। सह सचिव श्याम सुंदर राजपूत ने कहा कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार ने रिकार्ड तोड़ दिए। अब मतदाता भाजपा के झांसे में आने वाले नहीं हैं। विद्यानंद शुक्ल ने नगर निकाय में पार्टी को जीत हासिल होने का भरोसा जताया। बैठक में देवीदयाल गुप्ता, कासिम, महेंद्र राय, रामशंकर गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन