फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cow shelter will be built at a cost of one and a half crores

Banda News: डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगा गोवंश आश्रय स्थल

Wed, 06 Sep 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 06 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cow shelter will be built at a cost of one and a half crores
नरैनी। कस्बे में बेसहारा गोवंशों के आश्रय के लिए कान्हा गोशाला बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। एक करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से स्थाई गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। सरकार के संयुक्त सचिव कल्यान बनर्जी ने जनप्रतिनिधियों सहित संबंधित सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर इस आशय की जानकारी दी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक ओममणी वर्मा ने मुख्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को कई बार पत्र भेजकर कस्बे में किसानों की समस्याओं के निदान व गोवंश संरक्षण के लिए स्थाई गोशाला निर्माण की स्वीकृति के लिए अनुरोध किया था। प्रदेश सरकार के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी ने आठ अगस्त 2023 को पत्र जारी कर सभी संबंधितों को अवगत कराया है कि नगर पंचायत नरैनी में कान्हा गोशाला निर्माण के लिए 165.89 लाख रुपये प्रशासकीय वित्तीय स्वीकृति निर्गत की गई है।
विज्ञापन

इस गोशाला में नियमानुसार कम से कम 500 पशुओं को रखे जाने की व्यवस्था की जाएगी। स्थाई गोशाला में गोवंशों का पालन पोषण करने के लिए शासन ने नियमतः 12 प्रकार की सुविधाएं अनिवार्य की हैं। कान्हा गोशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्य कराने के लिए संबंधित निकाय को इस शर्त के साथ अनुमति दी गई है कि प्रश्नगत कार्य जिलाधिकारी की अनुमति से मानक माडल के अनुसार कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्य की गुणवत्ता प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति से अधिक धनराशि की आवश्यकता हो तो उक्त धनराशि निकाय स्वयं के श्रोतों से वहन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed